साधारण वाक्य संयुक्त वाक्य मिश्र वाक्य में क्या अंतर होता है?उदाहरण के साथ जाने!
साधारण वाक्य संयुक्त वाक्य मिश्र वाक्य में क्या अंतर होता है?-जैसा कि हम सभी जानते हैं शब्दों के समूह को वाक्य कहते हैं, वाक्य उद्देश्य और विधेय से मिलकर बनता है। उद्देश्य और विधेय वाक्य के दो अंग होते हैं उद्देश्य वह होता है जिसके बारे में बात की जा रही है जबकि विधय वह होता है जो उद्देश्य के बारे में बताता है।चलिय वाक्य के भेद (साधारण वाक्य संयुक्त वाक्य मिश्र वाक्य) में क्या अंतर होता है? उदाहरण के साथ जाने! विस्तार से समझते है।
साधारण वाक्य किसे कहते है ? उदाहरण के साथ बताए।
जिन वाक्यों में एक उद्देश्य और एक ही मुख्य क्रिया हो उन्हें साधारण वाक्य कहते हैं। जैसे-
- अलका बाजार जा रही है
- माधवी सो रही है
- बारिश आ रही है
- बंदर नाच रहा है
उपयुक्त वाक्य में अलका, माधवी, बारिश, तथा बंदर केवल एक ही उद्देश्य है तथा जा रही है, सो रही है, आ रही है,नाच रही है, एक ही मुख्य क्रिया है इसलिए यह वाक्य सरल वाक्य कहलाएंगे।
संयुक्त वाक्य किसे कहते है ? उदाहरण के साथ बताए।
संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं। जिस वाक्य में दो या दो से अधिक साधारण या मिश्रित वाक्य स्वतंत्र रूप से समुच्चयबोधक अवयव जैसे किंतु परंतु तथा अथवा द्वारा आपस में जुड़े हो उन्हें संयुक्त वाक्य कहते हैं।जैसे-
- बाजार जाओ और फल खरीद लो।
- तुम मत जाओ किंतु मैं तो अवश्य जाऊंगा।
- वह मेहनती है परंतु उसे फल नहीं मिलता।
- अध्यापक पढ़ रहे हैं और विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
उपयुक्त वाक्य में एक से अधिक साधारण वाक्य और किंतु, तथा, परंतु, संयोजन द्वारा जुड़े हुए हैं ऐसे वाक्यों को संयुक्त वाक्य कहते हैं।
मिश्र वाक्य किसे कहते हैं ? उदाहरण के साथ बताए।
जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य तथा एक से अनेक आश्रित उपवाक्य होते हैं उसे मिश्र वाक्य कहते हैं जैसे –
- उसने कहा कि वह कल वर्षा हो रही थी इसलिए वह नहीं आया।
- लक्ष्मण ने देखा कि सीता झोपड़ी में नहीं है।
- वह लड़का जो सामने बैठा था घर चला गया।
उपयुक्त वाक्य में उसने कहा, लक्ष्मण ने देखा, वह लड़का, इत्यादि प्रधान वाक्य है क्योंकि उनके साथ के वाक्य वह कल नहीं आएगा, सीता झोपड़ी में नहीं है, वर्षा हो रही थी, अपने अर्थ के लिए उन पर आश्रित है ऐसे वाक्यों को मिश्रित वाक्य कहते हैं।
आशा है साधारण वाक्य संयुक्त वाक्य मिश्र वाक्य में क्या अंतर होता है? सरल शब्दों मे आपको समझ मे आया होगा। एस विषय से संबंधित प्रश्नों को आप हमसे पूछ सकते है । साधारण वाक्य संयुक्त वाक्य मिश्र वाक्य में क्या अंतर होता है?