keywords Research:Amazing 7 things for keywords Research

keywords Research की सम्पूर्ण जानकारी -In Hindi

स्वागत है दोस्तों आज के इस keywords Research भाग में दोस्तों अगर आपको ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सफल होना है तो आपको 4 सूत्रीय समीकरण पर काम करना होगा। यही चार शब्दों का समीकरण आपको ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सफल बना सकता है। इसमें किसी भी चीज की कमी आपके असफल होने का कारक सिद्ध हो सकती है। इसलिए इसकी संपूर्ण जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

keywords research + High quality content +Seo +social media sharing

इस भाग में आपको keywords Research की सभी जानकारी तथा SEO और Organic traffic कैसे बढ़ाए सब की जानकारी के लिए लिंक मौजूद है। इस पोस्ट में ब्लॉग्गिंग के क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी मौजूद है जिससे सफल हुआ जा सकता है। आज के इस भाग में हम keywords Research के सभी फैक्टर और सरल शब्दों में समझेंगे जिसे मैंने व्यक्तिगत रूप से भी अनुभव किया है।

keywords Research ब्लॉगिंग का मेन पार्ट होता है इसकी सहायता से आप मिलियन ऑफ ट्रैफिक तक पहुंच सकते हैं। keywords Research कहने का मतलब उस शब्द से है जो लोग जानने की कोशिश करते हैं। यह वह शब्द होता है जिसके बारे में लोग को जानने,समझने की इच्छा होती है। वही keywords Research कहलाती है चलिए पहले समझते हैं keywords क्या है। 

 keywords क्या है ?

यह SEO का महत्वपूर्ण भाग होता है। यह वह शब्द है जिस पर आप ब्लॉक,आर्टिकल बनाते हैं जो उपभोक्ता को उस विषय से संबंधित सभी जानकारी मुहैया कराता है। जिससे लोग जानने की इच्छा रखते हैं। जब कोई इच्छुक व्यक्ति सर्च इंजन में उस शब्द को टाइप करता है तो वह शब्द keywords कहलाता है।

 keywords दो प्रकार के होते हैं-

1 Long tail keywords 2 Short tail keywords

keywords Research
Types of keywords

 Long tail keywords कहने का मतलब वह शब्द जो दो या दो से अधिक शब्द से मिलकर बना होता है। Long tail keywords कहलाता है। वही short tail keywords  कहने का तात्पर्य एक या एक से अधिक शब्दों का बना कीवर्ड short tail keywords कहलाता है। जैसे-

 सामान्यतः long-tail keywords को अच्छा माना जाता है। long-tail की rank होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए हमें हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि long tail keywords पर काम कर सकें। 

What is keywords Research – कीवर्ड रिसर्च क्या है ?

keywords Research कहने का मतलब खोजे गए  keywords के बारे में लोगों की query क्या है? वह इस विषय में क्या-क्या जानना चाहते हैं। तथा उनकी संख्या कितनी है इन सभी चीजों को समझना keywords Research कहलाता है इसके तीन मापदंड है।

High Medium Low

जिस keywords के सर्च हाई होती है उसे हाई सर्च वॉल्यूम का कीवर्ड कहा जाता है। अर्थात इस शब्द को खोज करने वालों की संख्या हाई होती है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए जिस keywords कि सर्च वॉल्यूम हाई रहे उसकी keywords डिफिकल्टी सर्च करके उस पर अपने ऑडियंस की query  का जवाब दें अर्थात कांटेक्ट बनाकर अच्छी तरह ऑप्टिमाइज कर सर्च इंजन पर रखें। 

एक बात ध्यान देने योग्य है हमें हमारे focus keywords के साथ-साथ सेकेंडरी keywords को भी ऑप्टिमाइज करना होता है सेकेंडरी कीवर्ड इस्तेमाल करने से हमारा पेज व्यू की संख्या में इजाफा होने में मदद मिलती है तथा यह सर्च इंजन को और अनुकूल बनाता है।

How to do keywords Research कीवर्ड रिसर्च कैसे करें?

keywords Research करने के लिए सर्वप्रथम हमें अपने niche संबंधित एक टॉपिक को सेलेक्ट करना है। फिर उसका सर्च वॉल्यूम गूगल या अन्य माध्यम में जाकर चेक करना है जैसे माना कि आपका food से संबंधित निच है। उसमें एक कीवर्ड है spices तो इस पर long keywords जैसे – list of whole spices को,गूगल में या किसी अन्य keywords research tool में अपना कीवर्ड डालकर सर्च करेंगे तो इस सर्च से रिलेटेड अन्य सर्च भी मिलेंगे उन सभी सर्च को आप अपने सब हेडिंग में भी इस्तेमाल कर अपना content को तैयार कर सकते है। 

कीवर्ड रिसर्च के 2 चरण होते हैं।-Macro keyword 2 Micro keywords  Macro Keywords क्षेत्र व्यापक होता है Micro keywords की अपेक्षा। अपने अपने ऑडियंस के अनुसार आप किसी कीवर्ड्स पर काम कर सकते है। चलिए कुछ keywords research tool के बारे में जानते है।

इन्हें भी जाने –SEO क्या है ?Best SEO Guide 2021 Boost traffic

Free keywords research tools

  • Google keywords planner
  • ubersuggest
  • keyword tool
  • wordstream
  • Google trend
  • Aherefs
  • semrush
  • moz pro
  • Mangools kw finder
  • Majestic
  • Search metrics
  • connitiveseo
  • Ubersuggest

अपनी ऑडियंस को कैसे पहचाने?

 ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सफल होने के लिए बताए गए बातों के अलावा अन्य बातों का भी ध्यान में रखना बहुत आवश्यक है। जैसे अपने Reader तक पहुंचना,अपने ऑडियंस को पहचानना तथा अपनी ऑडियंस के जरूरतों के हिसाब से कंटेंट बनाना। यह भी ब्लॉगिंग का ही एक भाग है तो चलिए मै अपना अनुभव से समझाती हु कि अपने ऑडियंस को हम कैसे पहचाने? 

Google analytics- इसके लिए आपको अपने गूगल एनालिटिक्स में जाना है। और अपने एक्जिस्टिंग पॉपुलर पोस्ट पर नजर डालनी है। 28 दिनों का आंकड़ा उठाएं और पता लगाने की कोशिश करेगी आपके रीडर ने आपके किस किस पोस्ट को वरीयता दी है। तथा उनकी query क्या है। आपके कमेंट बॉक्स में वह कौन से सवाल है जो अधिक से अधिक बार पूछे गए हैं इन्हीं सभी में एक सवालों से आइडिया जनरेट कर सकते है ।

Google search Console– मैं अपनी बात करूं तो मेरा सबसे पसंदीदा गूगल सर्च कंसोल है जिसके सर्च  चैनल analytics के में जाने के बाद मुझे मेरे impression,ctr, ऑर्डर बाय पोजीशन से बहुत कुछ जानने को मिलता है तथा वहां से कई आईडिया जनरेट होते हैं। 

इसके अलावा आप अपने रीडर से उसके संबंधित विषयों पर समस्या पूछे ईमेल के द्वारा, सोशल मीडिया के द्वारा, इसके अलावा जो सबसे धयान देने की बात है,वह यह है की आप उस  keywords को टारगेट करें जिसकी सर्च कम है इससे यह फायदा होगा कि आपके पोस्ट गूगल के फर्स्ट या सेकंड पेज पर रैंक होने की संभावना अधिक हो जाएगी जिससे विजिटर की संख्या बढ़ेगी।

 Why keywords Research is so importance?

ब्लॉगिंग का सारा खेल कीवर्ड रिसर्च का ही होता है। आपको अपने कीवर्ड का विश्लेषण बहुत ही अच्छे से करें तथा SEO अनुसार अपने आर्टिकल को ऑप्टिमाइज करना है। तथा लोगों के इंटेंट को समझकर तथा उनकी query इसको पहचान कर समस्या हल करने की काबिलियत ही आपको सफलता की राहों पर अग्रसर कर सकती है।

इसके द्वारा ही आप कम मेहनत में अच्छे परिणाम ला सकते हैं। अगर कीवर्ड keywords Research अच्छा से होगा तो सोशल मीडिया पर भी निर्भरता कम हो जाएगी।  सोशल मीडिया में इतना समय नहीं देंगे तब भी परिणाम बेहतर होगा। और सबसे बड़ी बात कीवर्ड रिसर्च करने के बाद  अगर आप रैंक जाते हो तो आपको लंबे समय तक इसका लाभ मिलता रहेगा। घर बैठे सर्च इंजन खुद-ब-खुद आपके लिए ऑडियंस बनाएगा। अच्छे से कीवर्ड रिसर्च आपकी अनेकों समस्याओं का समाधान है। यह 80 परसेंट समस्याओं को हल करने की क्षमता रखता है।

 क्या ना करें?

 ब्लॉगिंग के क्षेत्र में कुछ बिंदुओं को हमें समझना बहुत जरूरी है कि हमें क्या-क्या नहीं करना चाहिए?

  • 1 सबसे पहले तो हमें कीवर्ड सफ्रिंग नहीं करनी चाहिए।
  • 2  वैसे कीवर्ड को टारगेट करना चाहिए जिसका कंपटीशन बहुत हाई न हो है।
  • 3  Seo ka स्कोर  हमेशा अच्छा रखिए।   
  • 4 नकल ना करें। 

 आशा है दोस्तों आपको कीवर्ड रिसर्च का यह भाग पसंद आया होगा इसे मैंने अपने अनुभव के आधार पर लिखा है जो मैं एक blogging  के क्षेत्र में काम कर के महसूस की हूं। अगर प्रस्तुति अचछा तथा  ज्ञानवर्धक लगी हो तो लाइक और शेयर करें तथा अगर इस विषय से संबंधित कोई प्रश्न या सुझाव हो तो मुझे ईमेल करें या कमेंट बॉक्स में कमेंट करें धन्यवाद।

1 thought on “keywords Research:Amazing 7 things for keywords Research”

Comments are closed.