Anekarthi shabd kise kahte hai ? Meaning Definition Example class 8

Anekarthi shabd kise kahte hai ? अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं

Anekarthi shabd kise kahte hai ? अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं- अलग-अलग प्रसंग प्रयोग में उनके अलग-अलग अर्थ निकलते हैं इसलिए अनेकार्थी शब्द का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है नहीं तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है। अर्थात अगर सरल शब्दों मे कहे तो, वे शब्द जिसके एक से अधिक अर्थ हो उसे अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं जैसे -घोडा एक जानवर तथा दूसरा बंदूक का एक भाग।

Anekarthi shabd ki Definition

वे शब्द जिसके एक से अधिक अर्थ हो उसे अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं जैसे -घोडा एक जानवर तथा दूसरा बंदूक का एक भाग।

Anekarthi shabd ke Examples

चलिए कुछ Anekarthi shabd (अनेकार्थी शब्द ) शब्दों को जानते है।

  • अक्षर-वर्ण,नष्ट न होने वाला,ईश्वर,अविनाशी
  • अधर- अंतरिक्ष, धरती और आसमान के बीच, निचला ओठ, बुरा, चंचल
  • अरुण-लाल रंग,सूर्य, सिंदूर, गरुड़
  • अर्क-सूर्य, सत्व एक पौधा (ओक), रविवार 
  • कर्ण – कान,कुंती का पुत्र, पांडवों का भाई, समकोण त्रिभुज के सामने वाली भुजा 
  • कल-आने वाला दिन, बीता हुआ दिन, यंत्र, मशीन, शांति
  • चढ़ाई-हमला, पर्वत की चढ़ाई, ऊंचा चढ़ना 
  • चाल- गति, धोखा, छप्पर
  • जग–संसार,एक बर्तन (पानी रखने का )
  • जुआ- पासा फेंकने का खेल, बेल का जुआ
  • तंग- परेशान, सँकरा  कमी(पैसे की)
  • थान-पशुओं को बांधने की जगह,कपड़े की थान
  • निशान-चिन्ह, झंडा,डंका
  • धन- दौलत,चिन्ह (जमा का निशान ),जोड़,स्त्री,लाभ
  • पक्ष- पंख,दल, पखवाड़ा,ओर (उस ओर का) 
  • पत्र-चिट्ठी,पत्त्ता, पन्ना आवरण 
  • पय – जल, दूध
  • पर-पंख, परंतु, ऊपर
  • पात्र -बर्तन,नाटक का पात्र (अभिनेता )
  • पूर्व- पहले,एक दिशा
  • फल-परिणाम, हल, खाने वाला फल 
  • बाल-केश, बालक, बाले(धान,गेहू की ) 
  • भेंट-उपहार, मिलन
  • मत-नहीं,वोट,राय,सिद्धांत
  • योग- जोड़,योग अभ्यास,योगी होने का भाव
  • लक्ष्य-उद्देश्य,निशाना
  • वर्ण-अक्षर,रंग,जाति,रूप,भेद
  • विधि-ब्रह्मा,तरीका,उपाय,कानून,प्रकार
  • संज्ञा-नाम शब्द,होश,चेतना 
  • हल-कृषि का यंत्र,समाधान